*गोबरा में देशभक्ति की मिसाल: ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, गूंजे जयघोष**

Oplus_131072

**कुरूद (गोबरा)।** भारतीय सेना की बहादुरी और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की गौरवशाली सफलता को नमन करते हुए धमतरी जिले के गोबरा गांव में शनिवार को एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति की भावना से सराबोर इस आयोजन में ग्राम वासियों ने एक स्वर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए।

ग्राम पंचायत कार्यालय से शुरू होकर इस यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। हाथों में तिरंगा लिए ग्राम के सरपंच सभी पंच गण, जनप्रतिनिधि,ग्रामवासी पूरे उत्साह के साथ इस देशभक्ति आयोजन में शामिल हुए। 

ग्रा

म के सरपंच **मति रामजी साहू** ने कहा, *”ऑपरेशन सिन्दूर ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही कर रहा है।”*

 

इस तिरंगा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि गोबरा के नागरिक न केवल अपने सैनिकों के साथ खड़े हैं, बल्कि देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर भी हैं। 

इस तिरंगा यात्रा पर ग्राम सरपंच मति रामजी साहू उपसरपंच पिंकी सोनवानी,लीलाराम नागरची,भूषण देशलहरे, गेंदा राम साहू,चोवा राम साहू,मंजू साहू, बम्लेश्वरी बंजारे,डेमिन साहू, मंजुलता यादव,देहुती साहू, अनीता साहू कुमारीबाई साहू, नेहा ध्रुव,फलेश्वरी साहू एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे जिन्होंने कहा कि,मारी एकता और देशप्रेम ही हमारी असली ताकत है।

Nilmani Sahu
Author: Nilmani Sahu