नई दिल्ली – अगर आप SUV के शौकीन हैं और लग्जरी के साथ दमदार ऑफ-रोडिंग अनुभव की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Land Rover ने अपनी पॉपुलर SUV Defender को 2025 में नए अवतार में पेश किया है। इस बार डिफेंडर सिर्फ दिखने में ही नहीं, तकनीक और फीचर्स के मामले में भी पहले से कहीं ज्यादा दमदार बन गई है।
नया क्या है?
2025 Land Rover Defender में कई छोटे लेकिन अहम विजुअल बदलाव किए गए हैं। नई हेडलाइट्स अब और ज्यादा शार्प हैं, सेंटर DRL छोटा किया गया है और टेललाइट्स को स्मोक्ड फिनिश दी गई है। अब फॉग लैंप्स हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड होंगे। ग्रिल पर नई ग्लॉस ब्लैक बार इसे एक स्पोर्टी टच देती है, वहीं बंपर अब सिल्वर और सैटिन ग्रे पेंट फिनिश में मिलते हैं।
डिजाइन में प्रीमियम टच
बोनट और फेंडर इंसर्ट्स में टेक्सचर्ड फिनिश इसे एक प्रीमियम ऑफ-रोडर का लुक देती है। सबसे खास बात – अब डिफेंडर नए एक्सक्लूसिव कलर ‘पटागोनिया व्हाइट मैट’ में भी उपलब्ध है, जो इसे और भी यूनिक बनाता है।
टेक्नोलॉजी और एक्सेसरीज़
इस बार Land Rover ने डिफेंडर को नई तकनीक और एडवांस ऑफ-रोडिंग एक्सेसरीज़ के साथ लैस किया है, जिससे मुश्किल रास्तों पर चलना पहले से आसान और मजेदार हो गया है।
