रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) के सदस्यों की घोषणा कर दी है। एमआईसी गठन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 के तहत पूरी की गई है। महापौर के निर्देशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा यह सूची जारी की गई।
वरिष्ठ और नए पार्षदों को मिली जिम्मेदारी
एमआईसी में वरिष्ठ पार्षदों के साथ-साथ नए पार्षदों को भी स्थान दिया गया है। उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे जैसे अनुभवी पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है, वहीं पहली बार निर्वाचित पार्षदों में खेम कुमार सेन और संतोष साहू को भी स्थान मिला है।
विभागवार एमआईसी सदस्य सूची:
- दीपक जायसवाल – लोक कर्म विभाग
- डॉ. अनामिका सिंह – सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग
- मनोज वर्मा – नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग
- अवतार भारती बागल – राजस्व विभाग
- संतोष कुमार साहू – जल कार्य विभाग
- गायत्री सुनील चन्द्राकर – लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग
- सुमन अशोक पांडेय – विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग
- महेन्द्र खोडियार – वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग
- खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
- सरिता आकाश दुबे – महिला एवं बाल विकास विभाग
- संजना हियाल – अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
- अमर गिदवानी – संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग
- नन्द किशोर साहू – खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग
- भोला राम साहू – पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग
प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति
मेयर इन काउंसिल के गठन से नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना है। नगर निगम के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी इन सदस्यों को सौंपे जाने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और शहरवासियों को बेहतर सेवाएँ मिलेंगी।
