कुरुद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी के केंद्रीय आह्वान पर रविवार को क्षेत्र के सभी बूथों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत के नेतृत्व में विधायक अजय चंद्राकर जी के निवास में भाजपा का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत ने इस मौके पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने स्थापित करने के लक्ष्य के साथ निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में एक कार्यकर्ता अधिवेशन के दौरान हुई थी, जहां श्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष चुने गए थे।
कृष्णकांत ने आगे कहा कि पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानवदर्शन’ को अपने विचारधारा के केंद्र में रखा है। इसके साथ ही भाजपा सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विशेष ध्यान देती है। उन्होंने बताया कि भाजपा ‘पंचनिष्ठा’ — यानी राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव जैसे पांच मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित है। इस अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम में प्रभात बैस, थानेश्वर साहू, भूपेन्द्र चंद्राकर (छोटू), आशीष चंद्राकर और छोटू यादव भी उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर भाजपा का यह आयोजन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को साफ तौर पर दर्शाता है।
