कुरूद | मौरी खुर्द में 10 से 12 अप्रैल तक भव्य त्रिदिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की ख्यातिनाम मानस मंडलियां भाग लेंगी और अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से रामकथा की अमृतवर्षा करेंगी।
आयोजन का विशेष आकर्षण 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर रहेगा, जब सभी मंडलियों द्वारा हनुमान जी को समर्पित विशेष भजनों का गायन होगा। इसी दिन संध्या समय में भव्य महाआरती एवं सुंदरकांड व चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेंगे।
इस आयोजन की तैयारी में वन्दे मातरम् परिवार के सदस्य—मनोज, कमलेश, गोविंद, तोरण, देवेंद्र, विजय, पुसेंद्र, सुनील, थानेश्वर, महेंद्र, चूरामन, डागेश्वर, लोकेश्वर, पीतांबर, मस्तराम सहित समस्त रामानुरागी भक्तगण पूरी श्रद्धा और सेवा-भाव से जुटे हुए हैं।
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी श्रृंखला में निकट के ग्राम भैंसमुंडी, परसवानी और मेंडरका में भी मानसगान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का एक सुंदर प्रयास भी है।







