कुरूद। भाजपा द्वारा आज 9 अप्रैल को कुरूद में एक विशेष सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, कुरूद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर रहे, वहीं अध्यक्षता भाजपा नेता निरंजन सिन्हा ने की।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, नगर पंचायत भखारा अध्यक्ष ज्योति जैन, जनपद कुरूद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जनपद मगरलोड अध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष सिंधु बैस व श्याम साहू, नारायण गिरी (जिला पंचायत सदस्य) सहित कई जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, पार्षद, सरपंच, शक्ति केंद्र प्रभारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष और भाजपा के सभी मंडलों से सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भानु चंद्राकर ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन कुरूद मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू द्वारा किया गया।
भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया, जिसे सेवा सप्ताह के रूप में पूरे सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 से 13 अप्रैल तक “गांव चलो, घर चलो” अभियान चलाया जाएगा। वहीं 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को प्रत्येक गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।
भाजपा का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला रहा और संगठन की एकजुटता का परिचायक भी।
