अगर आप एसबीआई (SBI) के ग्राहक हैं और अक्सर एटीएम (ATM) से कैश निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम ट्रांजेक्शन को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। अब यदि आप तय सीमा से ज्यादा बार एटीएम से पैसे निकालते हैं, खासकर दूसरे बैंक के एटीएम से, तो हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
क्या है नया नियम?
नए नियम के अनुसार अब एटीएम से फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या आपके खाते में मौजूद औसत मासिक बैलेंस (AMB) पर निर्भर करेगी। SBI ने ग्राहकों को मेट्रो और नॉन-मेट्रो दोनों ही क्षेत्रों में कुछ फिक्स फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी है:
-
SBI के एटीएम से हर महीने 5 फ्री ट्रांजेक्शन
-
दूसरे बैंकों के एटीएम से 10 फ्री ट्रांजेक्शन
AMB के हिसाब से एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन की सुविधा
-
जिन ग्राहकों का औसत मासिक बैलेंस ₹25,000 से ₹50,000 के बीच है, उन्हें 5 अतिरिक्त फ्री ट्रांजेक्शन मिल सकते हैं।
-
जिनका AMB ₹50,000 से ₹1 लाख के बीच है, उन्हें भी 5 अतिरिक्त फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे।
-
वहीं जिन ग्राहकों का औसत मासिक बैलेंस ₹1 लाख से अधिक है, उन्हें अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।
अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर कितना लगेगा चार्ज?
अगर आप फ्री लिमिट पार कर जाते हैं, तो SBI की तरफ से हर अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर ₹21 + GST चार्ज लिया जाएगा, चाहे वो फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन हो या नॉन-फाइनेंशियल।
नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए भी चार्ज
मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन SBI के एटीएम पर तो फ्री हैं, लेकिन अगर आप ये सर्विस दूसरे बैंक के एटीएम से लेते हैं, तो आपको ₹10 + GST प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा।
फेल ट्रांजेक्शन पर भी लगेगा जुर्माना
अगर आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं है और ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है, तो SBI ₹20 + GST का जुर्माना लेगा, जो पहले से लागू है।







