धमतरी से 21 हाजियों का क़ाफ़िला 25 मई को रवाना होगा, मक्का-मदीना में मुल्क और छत्तीसगढ़ की तरक़्क़ी के लिए करेंगें दुआ

धमतरी। शहर से इस साल 21 हाजियों का क़ाफ़िला हज के मुबारक सफ़र पर 25 मई को रवाना होगा। इन मुबारक लोगों का इस्तक़बाल कमरुद्दीन-सुलेमान ख़ानदान की जानिब से बड़े ख़ुलूस और मोहब्बत के साथ किया गया।

इस बार जिन अज़ीज़ों को हज की सआदत नसीब हो रही है उनमें खास नाम शामिल हैं: मोहम्मद यूसुफ़ रज़ा, मोहम्मद सलीम पुवार, अब्दुल हबीब जिलानी, रहमत भाई, अनवर सोलंकी, अब्दुल वहीद चौहान, शेख निसार, मोहसिन रोकड़िया, मोहम्मद सलाम तिगाला, मोहम्मद अशरफ़ खत्री और दीगर हाजी हज़रात।

इस मौके पर हाजियों से दरख़्वास्त की गई कि वह मक्का और मदीना शरीफ़ में अपने मुल्क हिन्दुस्तान और ख़ुसूसन छत्तीसगढ़ की सलामती, तरक़्क़ी, अमन-ओ-अमान और भाईचारे के लिए ख़ास दुआ फरमाएं।

इस पुर-असर प्रोग्राम का ख़ूबसरत अंदाज़ में संचालन हाजी मोइनुद्दीन रिज़वी ने अंजाम दिया। इस मुबारक मौके पर शहर की कई अहम शख़्सियात मौजूद थीं, जिनमें निगम के साबिक़ लीडर ऑफ अपोज़िशन आलोक जाधव, संदीप जगताप, हाजी सलीम रोकड़िया, मोहम्मद इस्माईल, हाजी अब्दुल जब्बार, अब्दुल रज़्ज़ाक रिज़वी, जैनुद्दीन खिलची, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद याक़ूब, मोहम्मद यूनुस खिलची, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद असरफ, मोहम्मद रुस्तम, हाजी सलाम खत्री, मोहम्मद सलीम भाटी, लक्की और दीगर अफ़राद शामिल थे।

लोगों ने हाजियों को दिली मुबारकबाद पेश की और उनके सफ़र-ए-हज की मक़बूलियत के लिए दुआ की।

Arpa News 36
Author: Arpa News 36

यह भी देखें...