मगरलोड । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में महाव्यापारी संघ मगरलोड के व्यापारियों ने आज भव्य प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बाजार चौक से आतंकवादी का पुतला घसीटते हुए नगर भ्रमण किया और नारेबाजी की। इसके बाद जय स्तंभ चौक पर आतंकवाद के पुतले को जलाया गया। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए व्यापारी संघ ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
संघ के अध्यक्ष विश्वजीत साहू ने कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ संकल्पबद्ध हैं और हम सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। हमें विश्वास है कि हमारा देश आतंकवाद को जड़ से समाप्त करेगा।” व्यापारियों ने इस मौके पर देशवासियों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।
इस प्रदर्शन में महाव्यापारी संघ के कई महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित थे, जिनमें उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू, सचिव सुकदेव साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू, ज्ञानदेव साहू, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और अन्य सदस्य शामिल थे।







