गर्मी में लू से बचना चाहते हैं? आज ही पिएं पलाश के फूलों का शरबत, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली । गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से राहत पाने का देसी और सेहतमंद तरीका ढूंढ रहे हैं? तो पलाश के फूलों से बना ठंडा-ठंडा शरबत आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जहां बाजार के केमिकल युक्त ड्रिंक्स सिर्फ तात्कालिक ठंडक देते हैं, वहीं पलाश का शरबत स्वाद, सेहत और प्राकृतिक ठंडक का अनोखा संगम है।

पलाश के फूलों का शरबत: गर्मी में राहत का देसी फॉर्मूला
लू से बचाव में असरदार:
तेज गर्मी और लू से बेहाल शरीर को पलाश का शरबत प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है और भीतरी ऊर्जा को बढ़ाता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए:
पलाश के फूलों में मौजूद प्राकृतिक गुण पाचन क्रिया को सुधारते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

स्किन को दे नैचुरल ग्लो:
गर्मी में स्किन अक्सर ड्राई और डल हो जाती है। पलाश का शरबत त्वचा को नमी प्रदान कर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाता है। साथ ही घमौरियों से भी राहत दिलाता है।

शरीर का नेचुरल डिटॉक्स:
यह देसी ड्रिंक शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आप अंदर से तरोताजा महसूस करते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं पलाश का शरबत:

  • 10-15 पलाश के सूखे या ताजे फूल लें।

  • सूखे फूलों को रातभर पानी में भिगोएं या ताजे फूलों को 2-3 घंटे भिगोकर धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक उबालें।

  • पानी को छानकर उसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाएं।

  • आधे नींबू का रस और बर्फ के टुकड़े डालें।

  • ठंडा-ठंडा परोसें और भीषण गर्मी में प्राकृतिक ताजगी का मजा लें।

तो इस गर्मी अगर आप भी शरीर को प्राकृतिक ठंडक और सेहत का तड़का देना चाहते हैं, तो पलाश का शरबत जरूर ट्राय करें। देसी नुस्खा, जबरदस्त फायदे और भरपूर ताजगी – इससे बेहतर और क्या चाहिए!

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu