नई दिल्ली : गर्मी के मौसम में हमारी त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। तेज धूप और लू से चेहरा रूखा, बेजान और कभी-कभी झुलसा हुआ भी नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप केमिकल वाली क्रीम्स से परेशान हो चुके हैं, तो अब वक्त है प्राकृतिक उपाय अपनाने का — और इसमें सबसे असरदार है शुद्ध नारियल तेल।
रात में नारियल तेल लगाने के 6 जबरदस्त फायदे
1. गहराई से मॉइस्चर देता है
गर्मी में त्वचा की नमी उड़ जाती है। नारियल तेल त्वचा की गहराई में जाकर उसे हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा मुलायम और चमकदार दिखता है।
2. पिंपल्स और इंफेक्शन से बचाव
इस तेल में मौजूद लॉरिक एसिड में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने और स्किन प्रॉब्लम्स से आपकी रक्षा करते हैं।
3. बढ़ती उम्र के असर को करे कम
नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को रिपेयर कर झुर्रियां कम करते हैं और स्किन को यंग बनाते हैं।
4. सनबर्न से मिले राहत
धूप से झुलसी त्वचा को रात में नारियल तेल लगाने से मिलती है ठंडक और राहत। यह त्वचा की प्राकृतिक मरम्मत में सहायक है।
5. चेहरे को दे नेचुरल ग्लो
रातभर स्किन में समा जाने वाला नारियल तेल, सुबह चेहरा बनाता है ताजा और ग्लोइंग।
6. नेचुरल मेकअप रिमूवर
यह बिना किसी कैमिकल के मेकअप को हटाता है और साथ ही त्वचा को पोषण भी देता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
रात को सोने से पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद कुछ बूंदें नारियल तेल की हथेली में लेकर हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें। सुबह उठकर चेहरा धो लें — फर्क खुद दिखेगा!







