2861 बी.एड. शिक्षकों की बड़ी जीत! मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रायपुर में निकाली ऐतिहासिक रैली!”

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बर्खास्त बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने आज मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक शानदार रैली निकाली। इन शिक्षकों ने इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक रैली के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद जताया।

रैली में 2861 शिक्षकों ने एकजुट होकर “थैंक्यू थैंक्यू सीएम साहब” के नारे लगाए। इन शिक्षकों को “सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)” पद पर समायोजित किया गया है, जिससे उनके लिए रोजगार का रास्ता खुल गया है। यह समायोजन शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत है और उन्होंने इसे लेकर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह रैली विशेष रूप से उन शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुई है जिन्होंने दिसंबर में बर्खास्तगी का सामना किया था और अब उन्हें समायोजन के जरिए नया जीवन मिला है। मुख्यमंत्री ने इन शिक्षकों के समायोजन की घोषणा की थी, जिसे लेकर शिक्षकों ने आभार व्यक्त करते हुए इस रैली का आयोजन किया।

रैली में शामिल शिक्षकों ने अपने संघर्ष और आध्यात्मिक समर्थन का भी जिक्र किया। समायोजन के बाद ये शिक्षक अब प्रयोगशाला विज्ञान के रूप में बच्चों को शिक्षा देंगे।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu

यह भी देखें...