खाली पेट सिर्फ एक चम्मच ऑलिव ऑयल पीने से होंगे ये 5 चमत्कारी फायदे, डॉक्टर भी मानते हैं इसे ‘लिक्विड गोल्ड’!

नई दिल्ली। अगर आप भी हर सुबह गर्म पानी या नींबू-शहद से दिन की शुरुआत करते हैं, तो अब वक्त है कुछ और असरदार अपनाने का। जानकारों के मुताबिक, रोजाना खाली पेट सिर्फ क चम्मच ऑलिव ऑयल (Olive Oil) पीना आपकी सेहत में चमत्कारी बदलाव ला सकता है।

ऑलिव ऑयल को ‘लिक्विड गोल्ड’ यूं ही नहीं कहा जाता — आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न मेडिकल साइंस तक, हर जगह इसे शरीर के लिए सुपरफूड माना गया है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर को अंदर से साफ करते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं।

जानिए खाली पेट ऑलिव ऑयल पीने के 5 बड़े फायदे:
  1. पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है
    रोज़ाना इसका सेवन कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

  2. दिल की सेहत को बेहतर बनाता है
    इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर हृदय रोगों के खतरे को घटाते हैं।

  3. ब्रेन हेल्थ में सुधार
    ऑलिव ऑयल न्यूरोलॉजिकल हेल्थ को सपोर्ट करता है और याददाश्त तेज करता है।

  4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
    इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमणों से लड़ने की ताकत देते हैं।

  5. स्किन और बालों को बनाए खूबसूरत
    अंदरूनी पोषण से स्किन ग्लो करती है और बाल भी मज़बूत होते हैं।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu