मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में बीते दो दिनों की जबरदस्त तेजी के बाद आज शुक्रवार को मुनाफावसूली का दौर देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
जहां पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 1,200 अंक चढ़कर 82,530.74 के सात महीने के उच्चतम स्तर को छुआ था, वहीं निफ्टी भी 395.20 अंक उछलकर 25,062.10 पर बंद हुआ था। लेकिन आज का माहौल कुछ बदला हुआ दिखा।
आज का बाजार हाल:
-
सेंसेक्स: 252.97 अंक गिरकर 82,277.77 पर
-
निफ्टी: 67.60 अंक फिसलकर 24,994.50 पर
गिरावट की बड़ी वजहें:
-
IT सेक्टर में बिकवाली
-
एशियाई बाजारों में कमजोरी
-
मुनाफावसूली के संकेत
किन कंपनियों को लगा झटका?
सेंसेक्स की जिन कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, उनमें शामिल हैं:
-
भारती एयरटेल
-
इंडसइंड बैंक
-
भारतीय स्टेट बैंक
-
इंफोसिस
-
पावर ग्रिड
-
एचसीएल टेक
-
टेक महिंद्रा
-
महिंद्रा एंड महिंद्रा
किसने मारी बाज़ी?
गिरावट के इस माहौल में भी कुछ कंपनियां हरे निशान पर नजर आईं:
-
इंटरनल लिमिटेड
-
एनटीपीसी
-
अदाणी पोर्ट्स
-
बजाज फाइनेंस
-
बजाज फिनसर्व
वैश्विक बाजार का असर:
-
एशिया : निक्केई 225, शंघाई SSE, और हांगकांग हैंग सेंग लाल निशान में,कोरिया का KOSPI हरे निशान में
-
अमेरिका : गुरुवार को अमेरिकी बाजार मिश्रित रुख के साथ बढ़त में बंद हुए
विदेशी निवेशकों का मूड:
बावजूद गिरावट के, विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर बरकरार है। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, एफआईआई (FII) ने गुरुवार को 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जो बाजार में लिक्विडिटी बनाए रखने का संकेत है।
