कुरूद। मालवा की महान शासिका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर ग्राम बगौद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर चंडी मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे माहौल श्रद्धा और ऊर्जा से भर गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू थे। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कुलेश्वर चंद्राकर और मालक राम साहू भी मंच पर उपस्थित रहे। कृष्णकांत साहू ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारतीय इतिहास की सशक्त महिला शासकों में से एक बताया।
कृष्णकांत साहू ने कहा कि अहिल्याबाई न सिर्फ एक आदर्श प्रशासक थीं, बल्कि समाज सुधार की दिशा में भी उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किए। उनके शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने ऐसी नीतियां बनाई, जो आज के समय में भी प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि 18वीं सदी जैसे अस्थिर दौर में अहिल्याबाई ने कल्याणकारी, न्यायप्रिय और प्रगतिशील शासन दिया। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि सच्चा नेतृत्व सत्ता नहीं, सेवा और समर्पण से पहचाना जाता है। उनके आदर्श आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।
इस आयोजन में भोजराम साहू, ईश्वर साहू, बिसहत साहू, हीरा साहू, घनश्याम चंद्राकर, कमलेश साहू, शेषनारायण साहू, दशोदा साहू, अनुसुइया साहू, खेदीन साहू, सुनीता साहू, कलिंद्री बाई, लीला साहू, टेमलाल साहू, पारसमणि साहू, हुकुम पटेल, विष्णु यादव, भारतेन्द्र साहू, खमेश साहू, डोमार चंद्राकर, आनंद साहू, गोवर्धन साहू, ऐसलाल साहू, सुखित पटेल और विनोद साहू जैसे अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक सेवा, समानता और विकास के मार्ग पर चलने की शपथ ली। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी समाजसेवा का जीवंत उदाहरण है।
