
कुरूद।ब्लॉक कांग्रेस संगठन में मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर मिलन साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति को संगठन विस्तार और टीम सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष महिमा शुक्ला के नेतृत्व में संगठन को और धार देने के प्रयास के तहत मिलन साहू को टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मिलन साहू इससे पहले भी संगठन में विभिन्न अहम पदों—पूर्व ब्लॉक महामंत्री, जिला युवा कांग्रेस, जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधि—पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वे एक तेजतर्रार और जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं, जिनकी ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। किसानों के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता और संघर्षशील छवि को देखते हुए ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महिमा शुक्ला के नेतृत्व और मिलन साहू की जमीनी पकड़ का यह संयोजन ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देगा।
मिलन साहू के ब्लॉक उपाध्यक्ष बनने पर जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, तपन चंद्राकर, भारत नहर, राजकुमारी दीवान, प्रमोद साहू, आशीष शर्मा, दुमेश साहू, लिली श्रीवास, पप्पू राजपूत, पंकज जोशी, चंद्रप्रकाश देवांगन, लेखराम साहू, कुलेश्वर साहू, सनी साहू, गोपी किशन साहू, चोवराम नागरची, घनश्याम साहू, रूपेश निर्मलकर, अनुज लहरे, परदेसी राम साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।







