मगरलोड। नगर पंचायत में आज उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रुखमणी सिन्हा ने 3 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 16 मतदाता थे, जिनमें 15 पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल थे।
कांग्रेस के पक्ष में 9 मत पड़े, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 6 मत प्राप्त हुए और 1 मत अवैध घोषित हुआ। इस जीत के साथ कांग्रेस ने नगर पंचायत में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है।
मतों का विवरण:
- कुल मतदाता : 16
- कांग्रेस : 9 मत (विजयी)
- भाजपा : 6 मत
- अवैध मत : 1
नगर पंचायत में कांग्रेस के 7 पार्षद और अध्यक्ष सहित कुल 8 सदस्य थे। वहीं, निर्दलीय 5 पार्षद और भाजपा के 3 पार्षद थे।
कांग्रेस की इस जीत में पार्टी की पर्यवेक्षक श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर की कुशल रणनीति और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, वरिष्ठ नेता प्रभात राव मेघावाले के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। ब्लॉक अध्यक्ष डीहुराम साहू, जनपद सदस्य विनीत बाफना और सुरेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेस ने यह महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
चुनाव के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में ज़िला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष लीलेश सुरेश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, हेमंत देवांगन, जी रहमान खान, डाकुवर साहू, शंकर साहू, यक्ष साहू, विक्की दिग्वा, लीलाराम साहू, तोरण सिन्हा, बालगोविंद साहू, खिलावन साहू एवं कांग्रेस के सभी 9 पार्षद उपस्थित रहे।
कांग्रेस की इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
