नई दिल्ली । टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स महंगे किए जाने के बीच BSNL ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दो नए सालाना प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 1,515 रुपये और 1,499 रुपये रखी गई है। सबसे खास बात यह है कि इन प्लान्स की औसत मंथली कीमत सिर्फ 127 रुपये तक आती है, जो आज के दौर में बेहद किफायती है।
अगर बात करें 1,515 रुपये वाले प्लान की, तो इसमें ग्राहकों को पूरे 365 दिन यानी एक साल की वैलिडिटी मिलती है। हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जा रही है। यानी पूरे साल में यूजर्स को कुल 720GB डेटा मिलेगा।
हालांकि, इस प्लान में किसी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है, लेकिन इतनी कम कीमत में डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी बेसिक सुविधाएं मिलना यूजर्स के लिए किसी जबरदस्त डील से कम नहीं है।
BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो ज्यादा खर्च किए बिना अपने इंटरनेट और कॉलिंग की जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं। बढ़ती महंगाई के बीच BSNL का यह कदम यूजर्स को काफी राहत देने वाला साबित हो सकता है।
अगर आप भी एक सस्ता, भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का यह नया सालाना प्रीपेड ऑफर आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है!







