कुरूद। माहे रमज़ान के रोजे और इबादत के बाद मुस्लिम समाज ने ईद उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा कर सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर विभिन्न सियासी दलों के नेता, प्रशासनिक अधिकारी और सर्व समाज के लोग भी शामिल हुए और मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे ईदगाह मैदान में हाफिज अमानुल्लाह कादरी ने ईद की सामूहिक नमाज अदा कराई। नमाज के बाद सलातो सलाम पेश कर समूचे कायनात में अमन और भाईचारे की दुआ की गई। इस दौरान नूरानी यंग कमेटी की ओर से सभी को सेवइयां परोसी गईं। इसके पश्चात लोगों ने कब्रस्तान एवं मजारों पर जाकर मरहूमीन के हक में फातेहा पढ़ी। ईद की पूर्व संध्या पर, रविवार को बाद नमाज़-ए-इशा, मस्जिद में दस दिनों तक ऐतेकाफ में बैठे ताहीर रज़ा का समाज प्रमुख अय्यूब ख़ान, गफ्फार हलारी, मोज्जम शाहबुद्दीन, शेख युनूस, शेख जमील, इस्लाम रज़ा, मुजीब खां आदि ने गुलपोशी कर इस्तेकबाल किया। रमजान के पूरे 29 दिनों तक रोजा इफ्तार एवं खाने का इंतजाम समाज के लोगों द्वारा किया गया, वहीं रात में विशेष नमाज तरावीह में कुरान पाक की तिलावत की गई।

ईद के मौके पर विधायक अजय चंद्राकर ने फोन पर बधाई दी, वहीं उनके विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, नपं उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, पार्षद मनीष साहू, पूर्व पार्षद खिलेन्द्र चंद्राकर, चंदन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से हाजी सैयद हसन अली, सुलेमान हलारी, शेख बब्बू, हकीम खान, लतीफ उस्मानी, जिकर भाई, कासम अली, जमाल रिजवी, सफी खान, अजीज खां, अमीन हलारी, अहमद भाई, मो. युसूफ, इमरान बेग, इसहाक खां, शेख शाहबुद्दीन, गयासुद्दीन, समसु, अख्तर खान, मेहबूब भाई, फैज़ खान, सलीम गोरी, सरफराज शेख, रिजवान रिजवी, फरजान, वकार खान, अरमान कुरैशी, जाहिद शेख, रहिम कुरैशी, मुन्ना, जावेद, आबिद भाई सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। ईदगाह में उमड़े जनसैलाब और भाईचारे के इस दृश्य ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की।







