Gold Price Today: ₹2,584 की बड़ी गिरावट! जानिए 24 कैरेट सोना अब कितने में मिल रहा है?

नई दिल्ली । अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर किसी राहत से कम नहीं। बीते कुछ दिनों तक लगभग ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई छूने के बाद, आज सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह 10:16 बजे तक सोने के भाव में ₹2,584 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। ये गिरावट कुल मिलाकर 2.68% की है। आज सुबह तक 24 कैरेट सोना ₹95,500 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर था, जो अब गिरकर ₹93,920 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।सोना खरीदने का सही मौका!

विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर में मजबूती की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। यह गिरावट उन लोगों के लिए शानदार मौका है, जो लंबे समय से कीमत कम होने का इंतज़ार कर रहे थे।

चांदी के दाम रहे स्थिर

जहां एक ओर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। MCX पर चांदी के रेट लगभग स्थिर बने हुए हैं।

सोने की कैरेट वैरायटी का क्या मतलब है?
  • 24 कैरेट सोना – 99% शुद्ध, लेकिन नर्म होने के कारण ज्वेलरी में कम इस्तेमाल होता है।

  • 22 कैरेट सोना – 91.6% शुद्ध, आभूषणों के लिए सबसे उपयुक्त।

  • 18 कैरेट सोना – 75% शुद्ध, अक्सर डिजाइनर गहनों में उपयोग होता है।

क्या करें ग्राहक?

यदि आप गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं या निवेश करना चाहते हैं, तो यह गिरावट एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है। हालांकि, निवेश करने से पहले सोने की शुद्धता और मार्केट ट्रेंड्स पर ध्यान देना जरूरी है।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu