नई दिल्ली – भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में पानी की कमी, थकान और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा एक प्राकृतिक उपाय के रूप में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि लू लगने से भी बचाव करता है।
गर्मी में गोंद कतीरा के अद्भुत फायदे
➡ शरीर को ठंडा रखता है – गोंद कतीरा शरीर की गर्मी कम करता है और अधिक पसीना आने से रोकता है।
➡ हीट स्ट्रोक से बचाव – यह तेज धूप में लू लगने, सिर दर्द, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
➡ एनर्जी बूस्टर – इसमें प्राकृतिक शर्करा और खनिज होते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और ताजगी बनाए रखते हैं।
➡ इम्यूनिटी मजबूत करता है – इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं।
कैसे करें गोंद कतीरा का सेवन?
गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध, शरबत या नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाता है और स्वस्थ बनाए रखता है।
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए गोंद कतीरा को अपने आहार में शामिल करें और भीषण गर्मी से राहत पाएं!
