नशे के कारोबार का बढ़ता जाल, पार्षद के बेटे सहित तीन गिरफ्तार

शहर में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले गांजा की बिक्री आम थी, लेकिन अब हेरोइन (चिट्टा) जैसे घातक नशीले पदार्थों का धंधा बढ़ रहा है। ताजा मामले में नगर निगम के पार्षद के बेटे सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सिटी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी में कुछ लोग प्लास्टिक झिल्ली में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सूरज उर्फ श्रवण रजक (27) – निवासी नयापारा वार्ड, बजरंग चौक, धमतरी।
  2. लवली उर्फ अभिनव तिवारी (35) – निवासी आमातालाब रोड, गौरा चौरा, धमतरी।
  3. राहुल निर्मलकर उर्फ सिंकु (26) – निवासी इंद्रानगर वार्ड, धमतरी।

पुलिस ने बरामद किया:

  • 1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जिसकी कीमत 10,000 रुपये
  • 3 मोबाइल फोन, कुल कीमत 30,000 रुपये
  • बिक्री से प्राप्त नकद राशि 7,300 रुपये
  • जब्त सामग्रियों की कुल कीमत 47,300 रुपये

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के सउनि. संतोषी नेताम, आरक्षक डायमंड यादव, चंदर जमदार, मुकेश सिन्हा, भूपेंद्र पदमशाली, रघुराज कर्ष, गणेश नेताम और नागेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। धमतरी में नशे का यह बढ़ता जाल चिंता का विषय बनता जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज को भी जागरूक होने की जरूरत है

Arpa News 36
Author: Arpa News 36

यह भी देखें...