सुबह खाली पेट बस 10 किशमिश खाएं और देखें क्या चमत्कार होता है – खून की कमी से लेकर बालों तक असर!

नई दिल्ली । छोटे आकार की किशमिश में सेहत का बड़ा खजाना छिपा है। रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाना न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है बल्कि महिलाओं के लिए ये किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, किशमिश को सुपरफूड का दर्जा दिया जा सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के कई हिस्सों पर सकारात्मक असर डालते हैं।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोध के अनुसार, किशमिश का सेवन शरीर में ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, जिससे यह हेल्दी स्नैक बन जाता है। खास बात यह है कि यह आयरन की अच्छी मात्रा प्रदान कर एनीमिया (खून की कमी) को दूर करता है। यही कारण है कि यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है।

आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं कि यदि आप रोज सुबह 10-12 भीगी हुई किशमिश खाते हैं तो इससे आपका हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ सकता है, जिससे थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। किशमिश में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और कब्ज को दूर करता है। इसके अलावा, यह हृदय स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखने में मदद करती है।

त्वचा और बालों के लिए भी वरदान
किशमिश में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की रंगत निखारते हैं और झुर्रियों व दाग-धब्बों को कम करते हैं। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और जिंक बालों को झड़ने से रोकते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं।

हड्डियों को भी मजबूत बनाती है
इसमें मौजूद कैल्शियम और बोरोन जैसे खनिज हड्डियों को मज़बूती देते हैं, जिससे बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस जैसे खतरे कम हो सकते हैं।

तो अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत सेहतमंद ढंग से करना चाहते हैं, तो आज से ही रोज़ाना 10 किशमिश खाना शुरू कर दीजिए।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu

यह भी देखें...