भाजपा भखारा मंडल में होली मिलन समारोह, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान

भखारा। भाजपा भखारा मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनावों में जीतकर आए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का परिचय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा और पूर्व जनपद अध्यक्ष सिंधु बैस ने जनप्रतिनिधियों का परिचय कराया और उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा ने जिला, जनपद, ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत के लिए चुने गए जनप्रतिनिधियों एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अजय चंद्राकर के नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत भखारा मंडल ने नब्बे प्रतिशत चुनावी सफलता हासिल की है। अब जनादेश का सम्मान करते हुए जनता की सेवा में तत्पर रहना हमारा कर्तव्य है।

पूर्व जनपद अध्यक्ष सिंधु बैस ने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा का राज कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करना आवश्यक है। सहकारिता नेता पंकज सिन्हा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को रंगोत्सव की बधाई दी।

कार्यक्रम में पुष्पलता देवांगन, रेखा साहू, डिकेश्वरी देवांगन, हमेश्वरी साहू, ज्योति मंडावी, ममता चंद्राकर, भारती साहू, सरिता बैस, यमुना, योगमाया, खेमलता साहू, अनिता गजपाल, आनंद यदु, गिरिराज सोम, दयालू, दुलार सिन्हा, विष्णु साहू, चेतन देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Arpa News 36
Author: Arpa News 36