क्या आपने कभी कीबोर्ड की ‘F’ और ‘J’ कीज़ पर बने इन बम्प्स को नोटिस किया है? जानिए इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह

नई दिल्ली : अगर आप रोज़ कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, तो आपने जरूर कीबोर्ड की ‘F’ और ‘J’ कीज़ पर मौजूद छोटे-छोटे उभरे हुए निशान (बम्प्स) को देखा होगा। ज़्यादातर लोग इन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका मकसद महज़ डिज़ाइन नहीं, बल्कि एक बेहद स्मार्ट तकनीकी कारण है?

क्या होते हैं ये बम्प्स?

ये बम्प्स असल में टैक्टाइल गाइड्स कहलाते हैं। इनका मुख्य उद्देश्य है टच टाइपिंग तकनीक को आसान बनाना। इस तकनीक में टाइपिस्ट बिना नीचे देखे केवल उंगलियों के स्पर्श से सही कीज़ पर टाइप कर सकते हैं।

टाइपिंग की “होम रो” की असली पहचान

QWERTY कीबोर्ड लेआउट में ‘F’ और ‘J’ कीज़ पर हमारी तर्जनी उंगलियां (Index Fingers) रखी जाती हैं। इससे बाकी उंगलियां अपने आप होम रो (A-S-D-F और J-K-L-;) पर सही जगह बैठ जाती हैं।

क्या होता है फायदा?

इन बम्प्स की मदद से टाइपिंग की स्पीड, एक्यूरेसी और एफिशिएंसी काफी हद तक बढ़ जाती है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो प्रोफेशनल टाइपिंग करते हैं या घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu