कुरूद :- गुरुपूर्णिमा पर्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के निर्देशानुसार कुरूद मण्डल में कुहकुहा में मनाया गुरु पूजन,सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम भारतमाता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।जिसमें मण्डल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से भरपूर पर्व है, जिसे गुरु के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।यह त्योहार हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को आता है और इसे महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने वेदों का संकलन और विभाजन कर मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखाया।इस महान कार्य के कारण वे “आदि गुरु” के रूप में पूजे जाते हैं, और उनके सम्मान में ही इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है।गुरु पूर्णिमा न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन का भी अवसर होता है।इस दिन साधु-संत, योगी और साधक विशेष तप और ध्यान करते हैं, वहीं गृहस्थ लोग अपने माता-पिता, शिक्षक या जीवन में मार्गदर्शन देने वाले किसी भी व्यक्ति को गुरु मानकर उनका सम्मान करते हैं। यह परंपरा गुरु और शिष्य के बीच विश्वास और समर्पण के अटूट बंधन को दर्शाता है।इस प्रकार, गुरु पूर्णिमा केवल वेदव्यास जी का जन्मदिन नहीं, बल्कि जीवन में गुरु की भूमिका को समझने और उनका आभार व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हर किसी को ज्ञान, अनुशासन और आत्मिक प्रगति की ओर प्रेरित करता है। वरिष्ठ भाजपा जिला मंत्री तिलोकचंद जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म में गुरु को भगवान से बड़ा बताया गया है। जिस परंपरा का आज हम सब निर्वहन कर रहे हैं। जिसके कारण से हमारा देश विश्वगुरु के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम के पहले पड़ाव में गुरुजनों एवं वरिष्ठ जनों का श्री फल एवं शाल भेंटकर शिक्षक गोविंद साहू, सालिक राम साहू , वरिष्ठजन रामचरण साहू, फिरंता यादव, ओसाराम साहू का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष थानेश्वर साहू,पोषण साहू,नरेंद्रसाहू,तरुणसाहू,सोम साहू,हरि विश्वकर्मा, ईश्वर,विनायक निषाद ,अनुराधा साहू,सुरेखा चंद्राकर,भूमिका सिन्हा, वर्षा निर्मलकार,ढलेंद्र साहू,शैलेन्द्र साहू जनक राम साहू, सुशील साहू ,प्रखर साहू ,ईश्वर निषाद श्रीमति मीना साहू पंच,श्रीमती कंचन साहू, श्रीमती ललिता साहू की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री हरिनारायण साहू ने किया।
