नई दिल्ली : अगर आप भी हर रात सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध पीते हैं, तो अब से उसमें मखाने जोड़ना न भूलें। यह कॉम्बिनेशन न केवल आपके स्वाद को संतुलित करेगा, बल्कि सेहत को भी डबल फायदा देगा।
क्यों है दूध और मखाना साथ में लेना फायदेमंद?
दूध में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और B12 हड्डियों को मजबूत करते हैं और मांसपेशियों को पोषण देते हैं। वहीं मखाना, जो दिखने में भले ही छोटे लगें, लेकिन इनमें छुपा होता है मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स का भंडार।
इस कॉम्बो से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे:
-
बेहतर नींद – दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और मखाने की शांत गुण नींद की गुणवत्ता को सुधारते हैं।
-
पाचन तंत्र मजबूत – दोनों चीजें मिलकर आपके डाइजेशन को सुधारती हैं।
-
हड्डियों की मजबूती – दूध और मखाना, दोनों ही कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।
-
एनर्जी बूस्टर – दिनभर की थकान के बाद ये कॉम्बो आपकी बॉडी को फिर से रिचार्ज करता है।
-
एंटी-एजिंग इफेक्ट – मखाने में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
इसे कब और कैसे लें?
रोज रात सोने से आधा घंटा पहले, 1 गिलास गर्म दूध में भुने हुए मखाने डालकर खाएं या साथ में चबाएं। एक महीने में ही आप बदलाव महसूस करेंगे।







