‘निकिता रॉय’ में सोनाक्षी सिन्हा का डरावना अवतार, पहली बार थियेटर में दिखेगा हॉरर-मिस्ट्री का धमाका!

मुंबई : बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर अपने फैंस को चौंकाने और डराने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ (Nikita Roy) का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर ही रहस्य और रोमांच की झलक मिल जाती है।

इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। पोस्टर में तीनों का इंटेंस और गंभीर लुक फिल्म के रहस्यमयी माहौल को पहले ही बयां कर देता है।

थियेटर में लौटेगा डर का असली स्वाद
‘निकिता रॉय’ एक हॉरर-मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें डर और सस्पेंस की मजबूत परतें होंगी। खास बात ये है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिससे दर्शकों को बड़ी स्क्रीन पर थ्रिलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इससे पहले सोनाक्षी को ‘ककुड़ा’ में ओटीटी पर हॉरर रोल में देखा गया था, जिसे काफी सराहा गया था।

सोनाक्षी के भाई कर रहे हैं निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि कुश सिन्हा कर रहे हैं, जो सोनाक्षी सिन्हा के भाई हैं। यह उनके निर्देशन में बनी पहली मेनस्ट्रीम फिल्म होगी, जिससे परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं।

नई भूमिका में सोनाक्षी
‘निकिता रॉय’ से सोनाक्षी अपने अभिनय का एक नया चेहरा दर्शकों को दिखाने जा रही हैं। यह फिल्म उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है, खासकर हॉरर-मिस्ट्री जैसे चुनौतीपूर्ण जॉनर में।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu

यह भी देखें...