सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी को कुरुद में दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस जनों ने आतंक के खिलाफ लिया संकल्प

कुरुद । देश को सूचना तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाने वाले, भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने कुरुद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर न सिर्फ उन्हें याद किया गया, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलने और देश में बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प भी लिया गया।

कांग्रेस भवन कुरुद में आयोजित इस कार्यक्रम में स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, अजजा आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान, और पूर्व जनपद अध्यक्ष शारदा साहू ने कहा कि,

“राजीव गांधी वो नेता थे जिन्होंने भारत में कंप्यूटर युग की नींव रखी और हर युवा को डिजिटल सोच से जोड़ा। आज की सूचना क्रांति उन्हीं की दूरदृष्टि का परिणाम है।”

सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदानों को याद करते हुए देश के युवाओं से शांति, विकास और आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़े रहने की अपील की।

इस मौके पर कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे जिनमें –
प्रह्लाद चन्द्राकर, रमेशर साहू, पार्षद मनीष साहू, अर्जुन ध्रुव, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल, पप्पू राजपूत, रवि शर्मा, कृष्णा साहू और संतोष प्रजापति शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि राजीव गांधी के सपनों का भारत तभी बन सकता है जब हम उनके आदर्शों को जीवन में उतारें और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu