नई दिल्ली : सफेद पेठा, जिसे हम आमतौर पर सफेद कद्दू या एश गार्ड के नाम से जानते हैं, एक साधारण सी सब्जी नहीं बल्कि सेहत का खजाना है। अगर आप रोज़ सुबह खाली पेट इसका जूस पीते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं, जिनमें इम्यूनिटी बढ़ाना, पाचन ठीक रखना, वजन कंट्रोल करना और त्वचा को निखारना शामिल है।
इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत
सफेद पेठे में विटामिन C और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इससे सामान्य फ्लू से लेकर वायरल इन्फेक्शन तक से लड़ने में मदद मिलती है।
पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त
इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। एसिडिटी और अपच की शिकायत वाले लोगों के लिए यह रामबाण साबित हो सकता है।
वजन घटाने में मददगार
पेठे का जूस बेहद कम कैलोरी वाला होता है, लेकिन इसमें फाइबर खूब होता है। इसे पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
निखरी त्वचा और मजबूत बाल
इस जूस में विटामिन C भरपूर होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है। इससे त्वचा जवां बनी रहती है और बालों का झड़ना भी कम होता है। नियमित सेवन से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है।
शरीर को करता है डिटॉक्स
सफेद पेठा प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह जूस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लिवर की सेहत को बेहतर बनाता है।
सफेद पेठे का जूस एक सस्ता, हेल्दी और असरदार तरीका है अपने शरीर को फिट और फाइन रखने का। आप चाहें तो इसे अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं और बदलाव खुद महसूस करेंगे।
