नई दिल्ली । अगर आप Samsung Galaxy स्मार्टफोन यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। गूगल ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का स्टेबल वर्जन अगले महीने रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। यह अपडेट पहले Pixel डिवाइसेज को मिलेगा, फिर Samsung Galaxy डिवाइसेज तक पहुंचेगा।
यह जानकारी गूगल के “The Android Show: I/O Edition” इवेंट में सामने आई, जो I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले आयोजित किया गया था।
क्या खास होगा Android 16 में?
Samsung के वाइस प्रेसिडेंट मिन्सियोक कांग ने बताया कि Android 16 के साथ Galaxy डिवाइसेज को कई एक्सक्लूसिव फायदे मिलने वाले हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
बेहतर बैटरी मैनेजमेंट
-
सुरक्षा और प्राइवेसी में बड़ा सुधार
-
और भी ज्यादा पर्सनलाइज्ड यूजर इंटरफेस
-
AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स
-
Samsung के लिए कस्टम ऑप्टिमाइजेशन
Samsung और Google का यह कोलैबोरेशन Galaxy यूजर्स को और भी स्मूथ, सेफ और स्मार्ट अनुभव देने वाला है।
कब आएगा अपडेट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Android 16 जून 2025 के अंत तक स्टेबल स्टेटस हासिल कर लेगा। इसके कुछ हफ्तों बाद यह Samsung Galaxy के फ्लैगशिप और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में रोलआउट होना शुरू हो जाएगा।
