रायपुर : अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं और बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। यह नई ब्याज दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगी। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक, SBI ने ब्याज दरों में 0.10% तक की कटौती की है। इस कटौती का असर आम निवेशकों की जेब पर पड़ सकता है, जो SBI FD पर निवेश करने की योजना बना रहे थे।

SBI की नई ब्याज दरें:
SBI की नई ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की FD के लिए हैं। यहां कुछ प्रमुख एफडी अवधि की ब्याज दरें दी जा रही हैं:
-
7 से 45 दिन: 3.50%
-
46 से 179 दिन: 5.50%
-
180 से 210 दिन: 6.25%
-
211 दिन से 1 साल से कम: 6.50%
-
1 साल से 2 साल से कम: 6.90% (0.10% कम)
-
2 से 3 साल: 6.75% (0.10% कम)
-
3 से 5 साल: 6.75%
-
5 से 10 साल: 6.50%
पोस्ट ऑफिस स्कीम बनाम SBI FD — कौन सा है बेहतर निवेश विकल्प?
आजकल जब लोग शेयर बाजार के जोखिम से बचने की कोशिश कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं और SBI FD दोनों ही सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माने जाते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इनमें से कौन सा निवेश बेहतर है? पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाएं जैसे टाइम डिपॉजिट और MIS स्कीम में ब्याज दरें बैंक एफडी के बराबर या कभी-कभी ज्यादा भी होती हैं। वहीं, SBI FD में लिक्विडिटी थोड़ी ज्यादा होती है और इसमें टैक्स सेविंग का भी विकल्प मिलता है।
हालांकि SBI ने ब्याज दरों में मामूली कटौती की है, लेकिन फिर भी यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। निवेशक अपने निवेश लक्ष्य के आधार पर SBI FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम के बीच सही चुनाव कर सकते हैं।







