Tata Altroz Facelift 2025 लॉन्च: अब 10.25-इंच स्क्रीन और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ, Hyundai i20 और Baleno को देगी कड़ी टक्कर!

नई दिल्ली  अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं तो टाटा मोटर्स ने आपके लिए बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने आज Tata Altroz Facelift 2025 को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें डिजाइन से लेकर तकनीक तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पांच साल बाद Altroz को मिले इस मेजर अपडेट ने कार लवर्स को खासा उत्साहित कर दिया है।

क्या है नया Tata Altroz Facelift 2025 में?

Tata Altroz Facelift को अब और भी ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम बना दिया गया है। इसमें सबसे खास फीचर है नया 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो टॉप वेरिएंट में दिया गया है। यह क्लस्टर अब पुराने 7-इंच पार्ट-डिजिटल/पार्ट-एनालॉग सेटअप की जगह लेता है। इसमें मैप व्यू, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं।

अन्य प्रमुख अपडेट्स में शामिल हैं:
  • बेहतर UI के साथ अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • नई इंटीरियर थीम और क्वालिटी में सुधार

  • अपडेटेड डिजाइन एलिमेंट्स और फ्रेश लुक

  • नई सुरक्षा सुविधाएं

पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं

Altroz Facelift में इंजन या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। यह अब भी वही भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है, लेकिन नए लुक और फीचर्स के साथ।

किससे होगा मुकाबला?

Tata Altroz Facelift अब सीधे Hyundai i20, Maruti Baleno और Toyota Glanza जैसी पॉपुलर हैचबैक कारों को टक्कर देगी।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu