Tata Harrier EV की एंट्री से मचेगा धमाल! जानिए 3 जून को लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक SUV में क्या होगा खास

नई दिल्ली । टाटा मोटर्स एक बार फिर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी अपनी पॉपुलर SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन Tata Harrier EV को 3 जून को लॉन्च करने जा रही है। यह SUV टाटा की इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप में एक अहम मुकाम रखेगी, जिसे पहली बार 2025 ऑटो एक्सपो में प्रोडक्शन रेडी वर्जन के रूप में दिखाया गया था।

इस बार Harrier EV को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया जाएगा। इसका लुक डीजल वर्जन से मेल जरूर खाता है, लेकिन इलेक्ट्रिक टच देने के लिए कुछ जबरदस्त कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर्स, और टाटा नेक्सन EV जैसे वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड लुक देते हैं।

SUV में कनेक्टेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), नई टेललाइट डिज़ाइन, और एयरो डायनामिक अलॉय व्हील्स इसे और भी स्पोर्टी और प्रीमियम बनाते हैं। टाटा की इस EV सेगमेंट में बढ़ती पकड़ को देखते हुए Harrier EV से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

Tata Harrier EV न केवल डिज़ाइन में बल्कि परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में भी अपने डीजल मॉडल को टक्कर दे सकती है। इसके लॉन्च के बाद यह Mahindra XUV400 और MG ZS EV जैसे मॉडलों को सीधी टक्कर देगी।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu

The polls that belong to this category are expired or unpublished