विटामिन B12 की कमी: जानिए इसके लक्षण, प्रभाव और शाकाहारियों के लिए असरदार उपाय
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी और असंतुलित खानपान के चलते विटामिन B12 की कमी एक आम समस्या बन गई है। खासकर शाकाहारी लोगों में यह पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में नहीं मिल पाता क्योंकि इसके मुख्य स्रोत मांस, मछली, अंडे जैसे नॉन-वेज फूड्स होते हैं। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि शाकाहारी लोग इसकी कमी पूरी नहीं कर सकते। सही डाइट और कुछ घरेलू उपायों से विटामिन B12 की कमी को न सिर्फ रोका जा सकता है बल्कि उसका स्तर भी बढ़ाया जा सकता है।
विटामिन B12 क्यों है जरूरी?
विटामिन B12 शरीर में कई अहम कार्यों में शामिल होता है:
-
नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाए रखना
-
रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करना
-
DNA सिंथेसिस में योगदान देना
-
शरीर को ऊर्जावान बनाए रखना
यदि शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा नहीं है, तो धीरे-धीरे कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याएं जन्म लेने लगती हैं।
विटामिन B12 की कमी के लक्षण
यदि आपको निम्न लक्षण लगातार महसूस होते हैं, तो यह संकेत हो सकते हैं कि शरीर में विटामिन B12 की कमी है:
-
लगातार कमजोरी और थकान
-
याददाश्त कमजोर होना
-
हाथ-पैर में झनझनाहट
-
सांस फूलना या एनीमिया के लक्षण
शाकाहारियों के लिए विटामिन B12 बढ़ाने के उपाय
दूध और डेयरी उत्पाद:
-
एक गिलास गाय का दूध रोजाना पीना लाभकारी है।
-
दही और पनीर का सेवन बढ़ाएं।
फोर्टिफाइड फूड्स अपनाएं:
-
बाजार में मिलने वाले ब्रेकफास्ट सीरियल्स, प्लांट-बेस्ड दूध (जैसे सोया मिल्क) में B12 मिला होता है।
-
ऐसे फोर्टिफाइड फूड्स को नियमित आहार में शामिल करें।
चीज़ और दही:
-
हार्ड चीज़ और प्रीबायोटिक दही में B12 की मात्रा अच्छी होती है।
डॉक्टर से परामर्श लेकर सप्लीमेंट्स लें:
-
अगर डाइट से जरूरत पूरी न हो, तो B12 की टैबलेट्स या इनजेक्शन ली जा सकती है (केवल डॉक्टर की सलाह से)।
