कमर दर्द से परेशान हैं? रोज़ सुबह खाएं भीगे चने और किशमिश, फायदे जानकर चौंक जाएंगे!

नई दिल्ली। आजकल की तेज़ रफ्तार जिंदगी में महिलाएं घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अक्सर खुद की सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। इसी वजह से कमर दर्द (Back Pain) एक आम समस्या बनती जा रही है। ज़्यादातर महिलाएं इस दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर या दूसरी एलोपैथिक दवाओं का सहारा लेती हैं, लेकिन यह केवल अस्थाई समाधान है और लंबे समय में कई साइड इफेक्ट्स भी दे सकता है।

अगर आप भी कमर दर्द से परेशान हैं, तो रोज़ सुबह खाली पेट भीगे हुए चने और किशमिश खाना शुरू कर दें। ये घरेलू उपाय न केवल दर्द से राहत दिलाता है बल्कि आपकी इम्युनिटी और त्वचा को भी बेहतर बनाता है।

जानिए भीगे चने और किशमिश के 5 चमत्कारी फायदे:

1. कमर दर्द में राहत:
चना और किशमिश में मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है। इससे मांसपेशियों और हड्डियों को पोषण मिलता है, जिससे कमर दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।

2. इम्युनिटी को मजबूत बनाएं:
चना प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जबकि किशमिश में पोटैशियम और विटामिन B6 पाया जाता है। ये तत्व मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाते हैं।

3. कब्ज से छुटकारा:
दोनों चीज़ों में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कब्ज से राहत देता है।

4. लिवर को करें डिटॉक्स:
सुबह खाली पेट इसका सेवन लिवर की सफाई करता है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और लिवर हेल्दी रहता है।

5. त्वचा में आएगा नेचुरल ग्लो:
नियमित सेवन से त्वचा चमकदार और जवां दिखने लगती है, जिससे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ज़रूरत भी कम पड़ती है।

तो अब देर किस बात की? हेल्दी रहना है तो इस छोटे से बदलाव को अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करें और फर्क खुद महसूस करें।

Bharti Sahu
Author: Bharti Sahu