
कुरूद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कुरूद बायपास रोड स्थित स्टेट पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पहुंचे ग्राहकों, किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों से चर्चा कर ईंधन की बढ़ती कीमतों और कम मात्रा में हो रही आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है, वहीं खेती-किसानी और छोटे व्यापार भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि, परिवहन खर्च बढ़ने और आवश्यक वस्तुओं के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर अधिक दिखाई दे रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार अस्थिरता बनी हुई है, जिसका असर सीधे किसानों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से ईंधन की कीमतों में राहत देने की मांग की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक एवं ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक श्री लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री नीलम चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री तपन चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव कामराय साहू, ज्ञानसिंह यादव, मनोज अग्रवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, मनीष साहू, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी रवि शर्मा, लव चंद्राकर, लेखराम साहू, पप्पू राजपूत, संतोष प्रजापति, अशोक साहू, पंकज जोशी, मिलन साहू, तूकेश साहू, उमेश साहू, रोशन जांगड़े, रमेश सिन्हा, रुद्रनाथ साहू, रोशन चंद्राकर तथा एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि महंगाई और ईंधन मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
ईंधन कीमतों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए इंडियन ऑयल फ्यूल प्राइस अपडेट देखा जा सकता है।







