
कुरूद। धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरदा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड क्षेत्र के भैंसमुंडी निवासी लीलाराम साहू अपने एक साथी के साथ बाइक से धमतरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उमरदा के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लीलाराम साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पूरी खबर और ताज़ा अपडेट के लिए विज़िट करें: www.arpanews36.com







