कुरुद में भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील

 

धमतरी। कोटेश्वर महादेव मंदिर नगरी में आयोजित रुद्राभिषेक में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का सोमवार को कुरुद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में भारतमाला मार्ग पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, हमाल संघ और रेजा संघ के पदाधिकारी एवं श्रमिक जुटे। बघेल का काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें फूलों की विशाल माला पहनाने के साथ पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक जानकारी में भी भूपेश बघेल को पार्टी का महासचिव और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बताया गया है।

स्वागत के दौरान हमाल और रेजा संघ से जुड़े श्रमिकों एवं पदाधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि बघेल कोटेश्वर महादेव के दर्शन और रुद्राभिषेक के लिए क्षेत्र में पहुंचे हैं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ श्रमिक वर्ग और आम लोगों में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि बघेल ने अपने कार्यकाल में गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता दी, जिसके कारण विभिन्न वर्गों में उनके प्रति जुड़ाव बना हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी दीवान, भरत नाहर और तपन चंद्राकर ने प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि डबल और ट्रिपल इंजन सरकार से जनता परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है। वहीं, कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए भूपेश बघेल ने संगठन में एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी और आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम शुक्ला, रमेशर साहू, जानसिंह यादव, हितेन्द्र केला, आशीष शर्मा, मिलन साहू, पंकज जोशी, पुष्पेंद्र साहू, योगेश साहू, हेमराज चंद्राकर, योगीराज, पोषण चंद्राकर, उत्तम साहू, डुमेश साहू, राजू साहू, टूकेश साहू, बिट्टू गौर, चंद्रप्रकाश देवांगन, चुम्मन दीवान और तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

External Link: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट

Annu Dewangan
Author: Annu Dewangan